सिवान: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत चलाया गया सफाई अभियान

परवेज अख्तर/सिवान: जंक्शन पर शुक्रवार को स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई अभियान चलाया गया। प्लास्टिक के बढ़ते दुष्प्रभाव के बारे में यात्रियों को जानकारी दी गई। यात्रियों को जागरूक करते हुए स्वच्छता बनाए रखने के लिए अनुरोध किया गया, साथ ही बताया गया कि प्लास्टिक के कारण कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होती है, इसलिए जंक्शन परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर रखें, ट्रेन में यात्रा के दौरान भी डस्टबिन का उपयोग करें। जंक्शन पर लगे हुए रंगीन कूड़ेदान का उपयोग करें, गीला कचरा हरा कूड़ेदान में डालें एवं सूखा कचरा नीला कूड़ेदान में डाले।

यात्रियों को बताया गया कि इधर-उधर ना थूके, पिक दान का प्रयोग करें, पौधा लगा पर्यावरण को बचाएं, आदि का नारा देते हुए यात्रियों से अनुरोध किया गया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करना बंद करे एवं कपड़ा के बने थैली का उपयोग करें। कार्यक्रम में स्टेशन अधीक्षक अनंत कुमार, स्वास्थ्य निरीक्षक राधे श्याम रमण, सीआईटी निशा कुमारी, सोसाइटी हेल्पर ग्रुप मेंबर, रेल कर्मचारियों, सुपरवाइजर एवं सफाई कर्मचारी ने भाग लिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026