परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को धक्का मार दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल लाया गया जहां दोनों की स्थिति गंभीर को देखकर चिकित्सक ने पटना रेफर कर दिया। घायल की पहचान शहाबुद्दीन हुसैन और साहेब हुसैन के रूप में की गई।
घटना के संबंध में स्वजनों ने बताया कि शहाबुद्दीन अपने पुत्र साहेब को लेकर गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के हरीहरपुर लालगढ़ अपने ससुराल गए थे। शुक्रवार की संध्या वह ससुराल से अपने पुत्र को लेकर बाइक से अपने घर दारौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा लौट रहे थे। अभी वह चौमुखा गांव के समीप ही पहुंचे थे तब तक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीररूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…