परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के पचरुखी बाजार में कथित एक दर्जी द्वारा छात्रा के साथ की गयी छेड़खानी मामले में पीड़िता ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. गौरतलब हो कि बीते गुरुवार की दोपहर बीएससी नर्सिंग की एक छात्रा जब कपड़े की सिलाई करवाने के लिए एक सिलाई सेंटर पर गई थी. तभी अकेले का फायदा उठाकर दुकानदार सह दर्जी ने गलत नीयत से छेड़खानी की गयी.
छात्रा द्वारा शोरगुल करने पर उसकी सहेली वहां पहुंची. तब तक बाजार के लोग वहां पहुंच गए थे. घटना की जानकारी होने पर लोगों द्वारा आरोपित दर्जी की जमकर पिटाई की गई. उसके बाद उसे पुलिस को सौप दिया गया. जिसके बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मामले की जांच पड़ताल कर छात्रा के दिये बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने गिरफ्तार दर्जी फूल महमद को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…