हसनपुरा: मुजफ्फरपुर से आयी बम निरोधक दस्ता ने बम को किया निश्क्रिय

भूमि विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर किया था जानलेवा हमला

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर पुलिस द्वारा बीते एक जनवरी 21 को सिसवां खुर्द से भूमि विवाद में एक दूसरे पक्ष पर किये गये बम से हमला के पश्चात पुलिस ने बरामद बम को पानी में रख दिया था.जिसे शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से आयी बम निरोधक दस्ता ने बम को निश्क्रिय किया. बम दस्ता के हवलदार शहजानंद तिवारी ने बताया कि बम में सुतरी, पत्थर का छोटे छोटे टुकड़े व बारुद जैसा काला रंग का पदार्थ पाया गया. उन्होंने बताया कि बम की क्षमता जांचने के लिये पुन मुजफ्फरपुर भेजा जायेगा. तब पता चलेगा कि बम की क्षमता कितनी है. आपको बता दे कि थाने के सिसवां खुर्द गांव में बीते 1 जनवरी 21 को भूमि विवाद को ले एक पक्ष द्वारा एक दूसरे पक्ष पर संगीन आरोप लगाये थे. एक पक्ष के सवालिया गिरि ने तीन महिला सहित 11 को आरोपित किया था.

अपने आवेदन में बताया है कि घर के पास स्थित करकट नूमा दलान में अपने परिवार के साथ सोया था. इसी बीच बलेश्वर गिरि विनोद गिरि दोनों व्यक्ति गोली बंदूक व बम के साथ आकर मेरे ऊपर एक बम फेंक दिया था. वहीं दूसरे पक्ष के किरण देवी पति धर्मेंद्र गिरि ने आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया है. पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया है कि अहले सुबह करीब पांच बजे जब मैं शौच कर ले जा रही थी. तभी उक्त लोगों ने मेरा साड़ी पकड़कर खिंचने लगे. जब विरोध किया तो मेरा वस्त्र फाड़ दिये. जिससे मैं बेपर्दा गयी. साथ ही मेरा सोना के मंगलसूत्र छीन लिया गया.  इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने दोनों पक्षों से आवेदन लेकर मामले की जांच पड़ताल किया जा रहा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026