परवेज अख्तर/सिवान: सीवान-बसंतपुर मुख्यमार्ग के बैशाखी चौक पर सोमवार की दोपहर बस व पिकअप के आमने-सामने टक्कर में पिकअप गाड़ी सड़क पर ही पलट गयी। वहीं इस दुर्घटना में पिकअप पर सवार चालक समेत पांच बाराती गम्भीर रूप से जख्मी हुए हैं। घायलों में यूपी के पड़रौना जिला के किला चौक निवासी पिकअप का खलासी विकास कुमार व चालक के अलावा एकमा थाना के गलिमापुर गांव निवासी रूपेश कुमार, गुड्डू साह सहित एक किशोर शामिल है। इधर दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां एक की हालत नाजुक बताई जाती है। प्राप्त सूचना के अनुसार पिकअप चालक पड़रौना में आयोजित एक शादी समारोह में मिला सामान लेकर एकमा जा रहा था। इस दौरान गाड़ी पर चालक व खलासी के अलावा कुछ बाराती भी सवार थे। इसी बीच बैशाखी चौक पर सामने से आ रही एक बस से आमने-सामने टक्कर में पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गयी। फलस्वरूप पिकअप पर सवार चालक समेत करीब आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं इस दुर्घटना में रूपेश का एक पैर शरीर से अलग हो गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…