सिवान: सदर अनुमंडल क्षेत्र में बने 36 हजार 297 नए राशन कार्ड

  • शिकायत मिलने पर जवाबदेही संबंधित प्रखंड के बीडीओ, नगर परिषद व नगर पंचायत के ईओ की होगी
  • आधार कार्ड की छाया प्रति ले दो रुपये प्रति कार्ड के हिसाब से बांटेंगे
  • डोर टू डोर वितरण करेंगे वितरण, जनप्रतिनिधि या राजनीतिज्ञ नहीं रहेंगे

परवेज अख्तर/सिवान: सीवान सदर अनुमंडल क्षेत्र के दस अनुमंडल व एक नगर परिषद व एक नगर पंचायत क्षेत्र के आरटीपीएस काउंटर के माध्यम से नए राशन कार्ड बनाने के लिए प्रपत्र क व राशन कार्ड में नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन के लिए प्रपत्र ख से आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। नए आवेदनों में स्वीकृति के बाद राशन कार्ड का वितरण सोमवार से शुरू हुआ। पहले दिन सदर एसडीओ के कार्यालय परिसर में कैंप लगाकर वितरण किया गया। सदर एसडीओ रामबाबू बैठा ने लाभुकों के बीच राशन कार्ड का वितरण किया। मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कैसर जमाल भी मौजूद थे। एसडीओ ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में 36 हजार 297 नए राशन कार्ड बने हैं।

दो से तीन दिन में इनका वितरण कर लेना है। सही लाभुक की पहचान कर आधार कार्ड की छाया प्रति प्राप्त करते हुए राशन कार्ड को वितरण पंजी पर हस्ताक्षर या निशान लेकर निर्धारित शुल्क दो रुपये प्रति राशन कार्ड के हिसाब से वितरण करना है। सदर एसडीओ ने बताया कि नए राशन कार्ड का वितरण सिर्फ सरकारी कर्मी डोर टू डोर वितरण कराना सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान कोई भी जनप्रतिनिधि या राजनीतिक दल द्वारा वितरण नहीं किया जायेगा। यहां तक कि राशन कार्ड के वितरण के दौरान मौजूद भी नहीं रहेंगे। कहा कि राशन कार्ड वितरण में किसी तरह की शिकायत मिलने पर इसकी सारी जवाबदेही संबंधित प्रखंड के बीडीओ, नगर परिषद व नगर पंचायत के ईओ की होगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026