पचरुखी: तीन हजार से अधिक बिजली बिल होगा बकाया तो कटेगी बिजली

परवेज अख्तर/सिवान:
अगर आपका तीन हजार रुपये से ज्यादा का बकाया है, बिजली बिल तो कटेगा कनेक्शन. पचरूखी ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग की करोड़ों रुपये का बिजली बिल बकाया है. जिस रुपये को वसूली के लिए विभाग ने बिजली कनेक्शन काटो अभियान शुरू कर दिया है. इसके तहत तीन हजार रुपये से ज्यादा के बकायेदारों का कनेक्शन काटा जा रहा है. बुधवार को विभाग ने कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू कर दी है. यहीं नहीं सरकारी विभागों को भी बकाया बिल जमा करने की चेतावनी दी है.बुधवार को पचरूखी प्रखंड क्षेत्र के सुरवाला, इलाम्दीपुर, महुआरी में 20 से 30 बिजली बकाएदार उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया.

इसके साथ ही गोपालपुर, चांन्दपुर, मखनुपुर, मल्लुपुर, गम्हरिया, जसौली, इत्यादि गांवों के बकाएदार उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा जायेगा.पचरूखी के कनीय अभियंता राजीव रंजन ने बताया की विभाग ने तीन हजार रुपये से अधिक के बकायेदारों की सूची तैयार कर ली है. सूची के मुताबिक कई सरकारी कार्यालयों पर तो लाखों रुपये का बकाया है. उनका भी बिजली कनेक्शन काटे जायेंगे. बिजली काटने का अभियान लगातार चलता रहेगा. ग्रामीण क्षेत्र में भी विद्युत कनेक्शन काटे जाएंगे. उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग बकायेदार हैं. इस कारण विभाग को क्षति हो रही है. यही वजह है कि विभाग ने ऐसा कदम उठाया है. उन्होंने यह भी कहा कि जिस उपभोक्ता पर पचास हजार से ज्यादा बकाया है.  उनको कनेक्शन काटने से 15 दिन पहले नोटिस के माध्यम से सूचना दिया जा रहा है. उसके पश्चात कनेक्शन काटा जा रहा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026