पचरुखी: अनियंत्रित बस ने खड़े ट्रक में टकराने से मजदूर की मौत

  • आसपास में मौजूद आधा दर्जन अन्य मजदूर जख्मी
  • पेट्रोल पम्प के समीप मंगलवार की सुबह की घटना

परवेज अख्तर/सिवान: छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर थाना के जसौली गांव के समीप मंगलवार की सुबह खड़े ट्रक में पीछे से अनियंत्रित बस टकराने से एक मजदूर की मौत हो गयी। जबकि कई अन्य मजदूर मामूली रूप से जख्मी हो गए। मृतक दरौंदा थाना के कौथुआ गांव का भगवान मांझी था। वहीं घायलों में दाउदपुर निवासी रमाशंकर शंकर प्रसाद सिंह, दिघवारा निवासी मनोज सिंह व गोरेयाकोठी निवासी अभिषेक कुमार शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 5:30 बजे छपरा से सीवान के तरफ जा रही एक यात्री सवार बस जसौली गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहले से खड़े एक ट्रक में पीछे से टकरा गयी।

फलस्वरूप इस दुर्घटना में ट्रक पर पहले से बैठे एक मजदूर की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। वहीं आसपास में मौजूद आधा दर्जन मजदूर भी मामूली रूप से जख्मी हो गए। जबकि बस में मौजूद कई यात्रियों को भी आंशिक चोट लगी है। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी लोग इलाजरत हैं। वहीं पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की छानबीन में जुट गयी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026