परवेज अख्तर/सिवान: स्थानीय जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल ने शराब से भरे बैग के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। शराब कारोबार के आरोप में गिरफ्तार युवक वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के गोरिया गामा निवासी जगदीश ठाकुर का पुत्र सूरज कुमार है। आरपीएफ ने उसके पास से कुल 96 बोतल शराब बरामद की है। बताया कि प्लेटफार्म संख्या एक पर ड्यूटी के दौरान एक युवक भागता हुआ देखा गया। बाद में संदेह होने पर उसे पीछा कर पकड़ लिया गया और चेकिंग के बाद उसके पास से शराब बरामद किया गया है। बाजार में कुल शराब की कीमत करीब दस हजार पांच सौ के करीब बताया जा रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…