पचरुखी: बीडीसी की बैठक में पुराने योजनाओं की समीक्षा व नए योजनाओं का चयन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को बीडीसी की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख तारा देवी ने की। बैठक के दौरान पुराने योजनाओं की समीक्षा के साथ ही नए योजनाओं का चयन किया गया। बैठक के दौरान शिक्षा, कृषि, जनवितरण, स्वास्थ, बिजली व पशुपालन सहित कई विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी नहीं होने का मामला जनप्रतिनिधियों ने जोर-शोर से उठाया। इसके बाद सदन के अनुपस्थित अधिकारियों पर आवश्यक कार्रवाई के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।

वहीं सहलौर पंचायत के मुखिया संजय कुमार सिंह ने अधिकारियों पर तानाशाही और मनमानी का आरोप लगाया। मुखिया का कहना था कि किसी भी कार्य में जनप्रतिनिधियों को उचित भागीदारी और मान सम्मान नहीं मिलता है। बैठक में बीडीओ रविरंजन, बीपीआरओ सतीश तिवारी, सीडीपीओ मीरा कुमारी के अलावा उपप्रमुख प्रकाशचन्द्र प्रसाद, बीडीसी संजय शर्मा, रेखा देवी, शाहनाज खातून, रिंकी देवी, प्रभु राम, अंजनी कुमार पांडेय, शम्भू सिंह, नूर आलम, रीना देवी, महाजन मांझी व मुखिया उपेन्द्र सिंह, ज्ञानती देवी व ध्रुवशंकर सिंह थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024