सिवान: अधिक मूल्य पर यूरिया बिक्री की शिकायत पर दुकानों की जांच

परवेज अख्तर/सिवान: यूरिया की निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बेचे जाने की शिकायत मिलने पर प्रखंड मुख्यालय बाजार में मंगलवार को कृषि विभाग की टीम ने खाद-बीज दुकानों की जांच की। जांच टीम में शामिल कृषि समन्वयक विकास कुमार सिंह व राकेश कुमार व किसान सलाहकार मनबोध कुमार ने मछली मार्केट के पास स्थित महंथ प्रसाद के खाद-बीज दुकान की जांच की। जांच टीम ने खाद दुकानदार से यूरिया के बिक्री के विषय में पूछताछ कर जानकारी ली और आवश्यक हिदायतें दीं। पूछताछ में दुकानदार ने 270 रुपये प्रति बोरा की दर से यूरिया खाद बेचने की बाद कही।

इसपर जांच टीम ने निर्धारित दर 266 रुपये प्रति बोरा की दर से खाद बेचने की बात कही, तो दुकानदार ने बताया कि तीन रुपये की प्रति बोरा की दर से पलदारी लिए जा रहे हैं। जांच टीम ने बताया कि दुकानदार के खिलाफ निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर यूरिया बेचे जाने की शिकायत मिलने पर दुकान की जांच की जा रही है। दुकानदार महंथ प्रसाद ने अधिक मूल्य पर यूरिया बेचे जाने के लगाए गए आरोप को निराधार बताया। दोनों समन्वयकों ने दुकान के स्टॉक पंजी की जांच की और इसपर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने दुकानदार को पॉश मशीन से खाद की बिक्री करने की हिदायत दी। एक किसान को दो बोरा से अधिक यूरिया खाद नहीं देने को कहा। कहा कि सभी खाद खरीदने वाले क्रेता से आधार जरूर लेना जरूरी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026