पचरुखी: विद्यालयों में मनाया गया सुरक्षित शनिवार

परवेज अख्तर/सिवान: मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को मवि पचरुखी में हाथ धुलाई, व्यक्तिगत स्वच्छता, आसपास की साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन की जानकारी शिक्षक शिवजीचौधरी के नेतृत्व में दी गयी. साथ ही अभ्यास भी कराया गया. शिक्षक श्री चौधरी ने बच्चों को बताया कि कीटाणु हरेक जगह रहते हैं. खासकर गंदे जगहों पर, इसे हम आंखों से नहीं देख सकते. कीटाणु पकड़ा-पकड़ी खेल खेलकर बीमारियां फैलाते हैं. जैसे अशुद्ध पानी पीना,खुले में पैखाना करना,पैखाना के बाद साबुन से हाथ नहीं धोना इसके फैलने के मुख्य कारण है. इससे उल्टी, बुखारी, पेटदर्द, दस्त और सर्दी खांसी जैसी बीमारियां फैलती हैं.

इसलिए खाना खाने के पहले और शौच के बाद साबुन से अच्छी तरह से हाथ धोना चाहिए.हमेशा शुद्ध पानी पीना चाहिए और खुले में शौच नहीं करना चाहिए.ऐसे में हमें साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए.आसपास पानी जमा नहीं होने दें. कूड़ा-कचरा को इधर-उधर नहीं फेंके. निर्धारित स्थान पर फेंकने से बीमारियां नहीं फैलती हैं.थोड़ी सी सावधानी से हम बीमारियों से बच सकती है. बच्चों के साथ विद्यालय प्रांगण की साफ-सफाई के साथ इसका अभ्यास भी कराया. मौके शिक्षक और अन्य सभी स्कूली बच्चे उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026