सिवान: प्रदेश सरकार से पूर्व सैनिकों ने जताया आक्रोश

परवेज अख्तर/सिवान: ज़िले के पूर्व सैनिकों द्वारा सूबे में सैनिकों, पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के साथ हो रहे हत्या, अपहरण व मारपीट की घटनाओं पर नाराजगी व्यक्त की है. 18 अगस्त को पटना कंकड़बाग में लांस नायक बबलू कुमार की गोली मारकर की हत्या पर पूर्व सैनिक सेवा संघ द्वारा प्रशासन के सुस्त रवैये पर चिंता जाहिर की गई. शहीद बबलू कुमार के सम्मान में सीवान रेलवे स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. जिसमें सभी पूर्व सैनिक व समाजसेवी कैंडल जलाकर शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

सभा की अध्यक्षता कर रहे सूबेदार मेजर अरविंद कुमार सिंह ने कहा की देश सेवा के बाद सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मान की जरूरत है. उन्होंने सभी सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व सैनिक साथियों से अपील किया कि यदि प्रशासन हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करने में असमर्थ होगी तो हमे खुद आगे बढ़कर अपनी सुरक्षा करनी होगी. जो सैनिक देश के सरहदों को सुरक्षित कर सकता है वो अपने परिवार व समाज की भी सुरक्षा करना जनता है. मौके पर सूबेदार मेजर ऑनरेरी लेफ्टिनेंट उत्तम सिंह, सार्जेंट रामबाबू गुप्ता, हवलदार दिलीप कुमार तिवारी, सुनील सिंह, मुकेश कुमार, प्रदीप कुमार, अरविंद शर्मा, मुकेश यादव सहित सैकड़ों पूर्व सैनिक उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026