परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के पागुरकोठी गांव निवासी स्व वशिष्ठ सिंह के 10 वर्षीय पुत्र टुनटुन कुमार की रविवार को गांव स्थित तालाब में डूबने से मौत हो गयी. मृतक बगल के गांव गोपालपुर काली माता मंदिर स्थित वाला तलाब में अपने दो दोस्तों के साथ नहाने गया था. नहाने के दौरान पैर फिसलने से वह गहरा पानी में चला गया. जिसके चलते उसकी डूबकर घटनास्थान पर ही मौत हो गई.घटना की सूचना मिलते ही परिजन बदहवास घटना स्थल पहुंच कर रोने बिलखने लगे. चीख चित्कार से कोहराम मच गया. इस घटना को ले पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. मृतक बहुत ही शांत स्वभाव का था.
इधर घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ददन सिंह अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर पूर्व मुखिया राजेश्वर सिंह, ध्रुवशंकर सिंह सहित गांव के ग्रामीणों के सहयोग शव को तालाब से बाहर निकाला गया. पुलिस ने पंचनामा तैयार करने के बाद पोस्टमार्टम के लिये शव को सीवान भेज दिया. मृतक दो भाई दो बहनों में छोटा था. वह चौथी कक्षा में पढ़ता था. मृतक के पिता कि मृत्यु कुछ वर्ष पहले हो चुकी है. इस घटना को ले परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है.मृतक की मां मालती देवी बार बार मूर्क्षित होकर गिर जा रही थी. लोगों के लाख आश्वासन देने के बाद भी उनका आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…