Categories: पटना

पटना: शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी

पटना: शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण तथा जबरन दवा खिलाकर गर्भपात कराने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपित रविकांत झा मूलरूप से कटिहार बरमसिया पावर हाउस का है। उसके खिलाफ पीड़िता की ओर से महिला थाने में दुष्कर्म समेत अन्य सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। सोमवार को कोर्ट के समक्ष पीड़िता का 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा। यह शर्मनाक वारदात पत्रकारनगर थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता पूर्णिया जिले की है। पटना में वह एक मोबाइल नेटवर्किंग कंपनी में जॉब करती है। पीड़िता के मुताबिक आरोपित रविकांत झा को वह पहले से जानती थी। शादी करने की बात कहकर वह भी पटना में ही रहने लगा। इसके बाद वह धमकी देकर यौन शोषण करने लगा। यही नहीं सैलरी के पैसे को भी वह रख लेता था। बार-बार यौन शोषण करने की वजह से वह गर्भवती हो गई। इस पर जब उससे शादी कर लेने की बात कहती तो वह मारपीट करने लगता था। यही नहीं जबरन दवाई खिलाकर गर्भपात भी करवा दिया।

पीड़िता के मुताबिक आरोपित अक्सर धमकी देता था कि यदि मुंह खोला तो तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर दूंगा। यही नहीं वह अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। शादी का गलत पत्र बनाकर वह वायरल भी कर चुका था। उसकी हरकतों से आजिज आने पर पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के आदेश पर पत्रकारनगर थाना प्रभारी मनोरंजन भारती और महिला थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। महिला थाना प्रभारी किशोरी सहचरी देवी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026