परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के हरदिया गांव के समीप मजदूरी कर सीवान से वापस घर लौट रहे एक मजदूर को बाइक सवार तीन अपराधियों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. उसके पॉकेट में मौजूद मात्र दो सौ रुपये लेकर फरार हो गए. घायल की पहचान पचरुखी थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी जियाउल हुसैन के पुत्र बबलू अली के रूप में की गई. घटना के संबंध में घायल बबलू ने बताया कि सीवान से मजदूरी का काम कर वापस घर लौट रहा था. अपने गांव के समीप पहुंच गया था. तब तक बाइक पर सवार तीन अपराधी आए और रोके. रुक गया तबतक एक अपराधी ने पॉकेट की तलाशी लेना शुरू किया.
इसका विरोध किया तो उन लोगों ने मुझे चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. पॉकेट में मात्र दो सौ ही रुपए थे. जिसके बाद तीनों अपराधी रुपए लेकर फरार हो गए. घायल ने यह भी बताया कि अपराधियों को आशंका थी कि मेरे पास ज्यादा रुपए है और रुपए लूटने के चक्कर में अपराधियों ने मुझे रोका. लेकिन मेरे पास रुपए नहीं थे. खून से लथपथ देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अन्य लोगों को दिया. लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. सूचना पर सहायक प्रभारी उपेंद्र सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. तब उसने देखा कि यह मेरा क्षेत्र नहीं है और उन्होंने इसकी सूचना पचरुखी थाना को दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…