होम

बड़ी खबर

ताज़ा खबरें

सीवान

गोपालगंज

छपरा

? Live TV

पचरुखी: पांच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ को निकली कलश यात्रा, वातावरण हुआ भक्तिमय

परवेज अख्तर/सिवान: पचरुखी प्रखंड के अतुगंज बाजार विशंभरपुर में आयोजित पांच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर गुरुवार को मठाधीश महंत मुरारी दास त्यागी के नेतृत्व में हाथी-घाेड़े व बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा महायज्ञ स्थल से आरंभ होकर फलपुरा, पड़ौली, सरौती और तिलौता, रसूलपुर गांव स्थित जलाशय के पास पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरी की गई।

इसके बाद कलश यात्रा विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंच मंडप प्रवेश की। महायज्ञ के आयोजकों ने कलश यात्रा में शामिल सभी लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया। महायज्ञ के आयोजन से आसपास के ग्रामीण इलाकों में भक्तिमय मौहौल हो गया है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि चार नवंबर को नगर भ्रमण, पांच नवंबर को अग्नि मंथन, जलाधिवास, फलाधिवास, अन्नाधिवास, वस्त्राधिवास, द्रव्याधिवास, शैयाधिवास, छह नवंबर को प्राण प्रतिष्ठा एवं देवी पूजन एवं सात नवंबर को महायज्ञ की पूर्णाहुति तथा भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन रामलीला, रासलीला एवं प्रवचन का कार्यक्रम चलेगा। इस मौके पर पप्पू श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, सुमित कुशवाहा, सुकुल सिंघानिया, जीतन मांझी, रामा महतो, दुर्गा महतो सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024

सिवान: शरारती तत्वों ने बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन पर फेंका पत्थर, एक यात्री घायल

परवेज अख्तर/सिवान: बरौनी से लखनऊ को जाने वाली 15203 एक्सप्रेस ट्रेन पर बुधवार की रात्रि…

August 21, 2024

सलाहपुर: सरकारी एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के सलाहपुर भगवानपुर गांव नहर के पास बुधवार…

August 21, 2024

सिवान: पिस्टल के साथ युवती का फोटो प्रसारित

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में हथियार लहराना और हथियार के साथ फोटो खींच इंटरनेट मीडिया पर…

August 21, 2024