पचरुखी: गार्ड को बंधक बना मोबाइल टावर से बैटरी लूटे

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के गम्हरिया बाजार स्थित एयरटेल टावर के गार्ड को बुधवार की रात्रि बंधक बनाकर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई. चोरों ने बगल के ही दूसरे वोडाफोन जिओ टावर से भी सभी बैटरी को चोरी की नीयत से खोल लिया. परंतु अचानक लोगों के आने की आहट सुनकर भाग खड़े हुए. जिससे चोरों के मंसूबों पर पानी फिर गया. घटना के संबंध में लोगों को कहना है कि पहले तो चोरों ने एयरटेल टावर के गार्ड को उसी के कमीज व कमर में बंधे डारे से बाध कर बंधक बना कर बैटरी की चोरी कर ली.

फिर बगल के टावर में भी घुस कर उसमें लगी सभी बैटरी को खोल दिया. मगर तभी बगल में रहनेवाले लोगों के आने की आहट सुनकर उन्हें भागने पर मजबूर होना पड़ा. इधर शोरगुल सुनकर ग्रामीण जग गए. वहीं टावर के पास पहुंचे तो देखा कि वहां 17 बैटरी इधर उधर पड़े मिले. चोर सात बैट्री अपने साथ ले जाने में कामयाब हो गए थे. इस मामले में अभी तक स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026