महाराजगंज: एलआइसी के अभिकर्ता ने नौवें दिन भी मना रहे विश्राम दिवस

परवेज अख्तर/सिवान: भारतीय जीवन बीमा निगम प्रबंधन द्वारा उपेक्षित किए जाने से क्षुब्ध होकर अभिकर्ता संघ के सदस्यों ने एलआईसी के महाराजगंज शाखा के सामने गुरुवार को लगातार नौवें दिन भी विश्राम दिवस मना विरोध जताया. लियाफी के महाराजगंज शाखा के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि अभिकर्ता संघ ने प्रबंधन के सामने 15 सूत्री मांगे रखी है.यदि प्रबंधन अभिकर्ता की मांगों पर विचार नहीं करती है तो विश्राम दिवस 30 जून तक चलेगा.प्रबंधन के सामने अभिकर्ताओं ने कोविड संक्रमण के दौरान जिन अभिकर्ताओं की मौत हुई है, उनके परिजन को मुआवजा व उनके बच्चों की पढ़ाई का खर्च प्रबंधन वहन करने की मांग की है. इसके साथ ही कहा है कि बीमाधारकों से कोविड काल में तीन माह तक उनकी पॉलिसी प्रीमियम पर ब्याज नहीं लिया जाए.

कोविड के दौरान लैप्स पॉलिसी पर ब्याज नहीं लिया जाए. बीमाधारक का बोनस बढ़ाया जाए. अभिकर्ताओं की हड़ताल की वजह से शाखा के सभी कार्य प्रभावित रहे. अभिकर्ताओं के विरोध के कारण जिले के लगभग सभी  शाखाओं का कामकाज ठप रहा. मौके पर सचिव राजनारायण शर्मा, मंडलीय ईसी मेम्बर रविकिशोर सिंह, कौशल बिहारी द्विवेदी, अनिल कुमार मिश्रा, हरिकिशोर सिंह, मदन कुमार सिंह, नीतीश कुमार, अविनाश कुमार, सांता कौशलेंद्र सिंह, अशोक कुमार, धर्मेंद्र कुमार यादव, रंजन कुमार उपाध्याय, संजीव रंजन सिंह, सतीश कुमार सिंह, दिलीप कुमार, सुरेंद्र कुमार मिश्रा, पुरषोत्तम सिंह, चंद्रभूषण सिंह, अवधेश यादव, धर्मेंद्र कुमार, अशोक कुमार, रामरूप राम, धनन्जय कुमार दुबे, गीता सिन्हा व राजेन्द्र प्रसाद आदि शामिल थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026