पचरुखी: मानदेय भुगतान की मांग को ले नल जल के अनुरक्षकों ने किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: नल जल के अनुरक्षकों ने मानदेय भुगतान की मांग को लेकर प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया तथा प्रशासन से मानदेय भुगतान की मांग की। अनुरक्षकों का कहना था कि ढाई वर्ष पूर्व अनुरक्षकों का नियोजन हुआ था। तब से अनुरक्षक ईमानदारी से अपने कर्त्तव्य का निर्वहन करते आ रहे हैं, लेकिन विभाग द्वारा उन्हें अब तक इस मद में मानदेय भुगतान नहीं हुआ है। सादिकपुर निवासी अनुरक्षक सत्येंद्र मांझी उर्फ झारंग ने बताया कि मानदेय भुगतान को लेकर हमलोगों ने कई बार बीडीओ को लिखित आवेदन दिया गया, लेकिन भुगतान नहीं हुआ।

कभी बीडीओ पंचायत सचिव के पास भेजते हैं तो पंचायत सचिव बीडीओ के पास भेजते हैं। अनुरक्षक मोहन सिंह ने कहा कि यदि मानदेय भुगतान में विलंब होता है तो सभी अनुरक्षक भूख हड़ताल पर जाएंगे। बीडीओ रविरंजन ने बताया कि भुगतान संबंधित पत्र निर्गत किया जा चुका है। प्रदर्शन करने वालों में कृष्णा साह, नसरुद्दीन साईं, शशि कुमार, विकेश कुमार, मनोज कुमार, गुड्डू कुमार यादव, मुनीब चौधरी, गोरख सिंह, रामजी सिंह, मुन्ना कुमार यादव, रंजन यादव , ध्रुवनाथ मिश्र और दयाशंकर समेत दर्जनों लोग शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026