सिसवन: मांगों के समर्थन में अनिश्चित हड़ताल पर गए डीलर

परवेज अख्तर/सिवान: विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड के सभी डीलर पाश मशीन जमा कर मंगलावर को हड़ताल पर चले गए। हड़ताल में प्रखंड के 72 डीलर शामिल हैं। इसके पूर्व मुख्यालय स्थित आंबेडकर भवन में डीलरों की बैठक हुई। इसके बाद सभी डीलर संघ के अध्यक्ष दिनेश पांडेय के पास पाश मशीन जमा कर हड़ताल पर चले गए। अध्यक्ष द्वारा सभी मशीन को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के यहां जमा किया जाएगा। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि मांगें पूरी होने तक चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इतना ही नहीं मांगों के समर्थन में नौ जनवरी को पूरे प्रदेश के डीलर पटना के गर्दनीबाग में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर अपनी मांगें रखेंगे।

उन्होंने बताया कि फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन सरकार से पहले ही आठ सूत्री मांगें कर चुकी है। उसको पूरा करने के बजाय सरकार डीलरों पर हर दिन नए-नए नियम लागू कर रही है। सचिव उदयशंकर राम ने कहा कि सरकार ने गरीबों के बीच वितरण के लिए हर माह पांच किलोग्राम अनाज देने का एलान की है। यह बहुत ही बेहतर कदम है, लेकिन डीलर इसका वितरण कैसे करेंगे, इसका कोई उपाय नहीं बताया गया है। सरकार को पता है कि सभी डीलर किराए पर लेकर दुकान चला रहे हैं। पिछले दो वर्षों से डीलरों को अब तक मार्जिन मनी नहीं दी गई तो दुकान का किराया कहां से भरेगा। डीलरों के हड़ताल पर जाने से क्षेत्र के करीब 27 हजार उपभोक्ता प्रभावित होंगे।

डीलर पहले ही जमा कर चुके हैं चालान :

कोषाध्यक्ष सोनी देवी ने कहा कि सभी को पता है कि अनाज उठाने के लिए डीलरों को चालान जमा करना पड़ता है। इस बार भी सभी डीलर अपना-अपना चालान जमा कर चुके हैं। अब अचानक से सरकार का आदेश आता है कि उपभोक्ताओं को मुफ्त अनाज देना है। ऐसे में चालान के तौर पर जमा की राशि कौन और कब देगा। डीलर अपनी पाकेट से पैसा लगाकर मुफ्त का अनाज कैसे बांट सकते हैं। प्रखंड में लाखों रुपये का चालान डीलर जमा कर चुके हैं। सरकार रोज नए नियम लगाकर डीलरों को बेरोजगार करने की साजिश रच रही है। इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि डीलरों के हड़ताल के बारे में मुझे कोई लिखित सूचना नहीं है, अगर ऐसा है तो इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी जाएगी। वरीय पदाधिकारियों के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में डीलर सत्येंद्र सिंह, मोती साह, कमलेश्वर मिश्रा, सुरेंद्र प्रसाद, नमूना पासवान, विजय कुमार सिंह, कामेश्वर सिंह सहित प्रखंड के सभी डीलर उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026