पचरुखी: दुकान का ताला काट पचास हजार की संपत्ति चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी सराय ओपी क्षेत्र के कल्याणपुर बाजार में चोरों ने गुरुवार की रात तीन दुकानों का ताला काट चोरी का प्रयास किया। इसमें चोरों ने एक दुकान से करीब 50 हजार से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली जबकि दो दुकानों में चोरी करने में असफल रहे। बताया जाता है कि सभी दुकानदार गुरुवार की देर शाम अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए थे। तभी देर रात चोरों ने अर्जुन शर्मा की वेल्डिंग दुकान का ताला तोड़ वेल्डिंग मशीन, ग्रैंडिंग एवं कटर तथा कुछ लोहे के सामान लेकर फरार हो गए।

वहीं चोरों ने कामेवश्वर सिंह की दुकान की बक्सा-पेटी का ताला काटा, लेकिन उन्हें कुछ हाथ नहीं लगा। इसके बाद चोर बगल में ही मनेंद्र कुमार के इलेक्ट्रिक दुकान पहुंचे जहां दुकान में लगे एक ताला को काट दिए लेकिन दूसरा ताला काटने में असफल रहे। इस कारण इस दुकान में चोरी करने में असफल रहे। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह उस समय हुई जब सभी दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे। चोरी की घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। दुकानदार अर्जुन शर्मा ने बताया कि केवल मेरे दुकान से ही चोर 50 हजार की संपत्ति की चोरी करने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026