परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के गम्हरिया में बुधवार की दोपहर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान आरा जिला निवासी अरविंद राम एवं चांदपुर निवासी प्रितेश कुमार के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि प्रितेश कुमार अपनी बाइक से गंहरिया की ओर आ रहे थे तथा अरविंद कुमार छपरा से सिवान की ओर जा रहे थे, इस दौरान गम्हरिया के पास दोनों चालकों की बाइक अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गई और दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए पचरुखी अस्पताल पहुंचाया गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…