परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरूखी सहायक सराय थाना के बैशाखी चौक पर सोमवार की दोपहर अनियंत्रित होकर ट्रक ने एक टेम्पो में ठोकर मार दी। इस घटना में टेम्पो में सवार लगभग आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में मध्यप्रदेश के पन्ना जिला के साईं नगर निवासी निधि पाल, अभिराम सिंह, फौजी सिंह, सुनिली बाई व हरियाणा सिंह शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपालगंज से छपरा की तरफ जा रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर पचरूखी से तरवारा की तरफ जा रही टेम्पो में टक्कर मार दिया। घटना के बाद दोनों वाहन के चालक फरार हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि टेम्पो में सवार सभी लोग फेरी का काम करते हैं। इधर पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…