परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के हरदिया बाजार के समीप ट्रैक्टर के धक्का से एक युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान मौजा हरदिया निवासी मोहम्मद शमीम के पुत्र मोहम्मद इरफान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि इरफान बकरीद पर्व को लेकर गुरुवार की सुबह करीब 10:30 बजे बाइक से कहीं जा रहा था। अभी वह हरदिया बाजार पर पहुंचा ही था, कि तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने पीछे से उसकी बाइक में धक्का मार दिया।
इससे इरफान गिर गया और ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना स्वजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया था।ट्रैक्टर के धक्के से युवक की मौत, स्वजनों में कोहराम।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…