सिवान: बकरीद पर सामूहिक नमाज अदा कर मांगी गई अमन चैन की दुआ

परवेज अख्तर/सिवान: त्याग व बलिदान के प्रतीक के रूप में मनाया जाने वाला त्योहार ईद-उल-जोहा गुरुवार को जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस दौरान अकीदतमंदों ने घर से लेकर इबादतगाहों में सामूहिक रूप से नमाज अदा की। साथ ही कर्बला, ईदगाह सहित मस्जिदों व मदरसों में भी नमाज पढ़कर अमन चैन की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद बच्चे, युवा व बुजुर्गों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद उल जोहा की मुबारकबाद दी। मुस्लिम समाज के घरों में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। शहर के नवलपुर स्थित ईदगाह में हजारों की संख्या में एकत्रित नमाजियों ने निर्धारित समय पर नमाज अदा की और एक दूसरे के गले मिलकर बधाई दी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा सदर अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फिरोज आलम ने सुबह से ही नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम संग संभाल रखा था। नमाज पूरी होने के बाद नमाजियों ने पदाधिकारियों को भी बकरीद की मुबारकबाद दी।

यहां पढ़ी गई बकरीद की नमाज :

बकरीद को लेकर सुबह से ही भारी चहल-पहल देखी गयी और नए वस्त्र परिधानों में नमाज अदा करने के लिए समूह में लोगों को ईदगाह, मस्जिद समेत अन्य स्थानों पर जाते देखा गया। भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शहर के नवलपुर स्थित ईदगाह, बड़ी मस्जिद, दरबार मस्जिद, ग्याहरवीं मस्जिद, नया किला मस्जिद, पुराना किला मस्जिद, रजिस्ट्री कचहरी मस्जिद, हाफीजी चौक स्थित करीम शाह की मस्जिद, नूर आक्सा मस्जिद, तेलहट्टा बाजार स्थित मिरचाई शाह की मस्जिद, नवलपुर मस्जिद, शुक्ला टोली मस्जिद, दक्खिन टोला स्थित मस्जिद, मखदुम सराय स्थित मस्जिद, श्रीनगर स्थित मस्जिद, जियांय मस्जिद, मौला नगर स्थित मस्जिद, खालिसपुर स्थित मदसरा व मस्जिद, चकरा मस्जिद, भादा कला मस्जिद, बाघड़ा मस्जिद सहित जिले के सभी मस्जिदों में शिद्दत से बकरीद की नमाज अदा की।

सुरक्षा को लेकर किए गए थे कड़े इंतजाम :

विधि व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इबादतगाहाें, मस्जिदों, मदरसों आदि के समीप सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जिले में 270 से अधिक सार्वजनिक एवं संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों और बलों की प्रतिनियुक्ति की गई। ईदगाह के बाहर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और भीड़ को नियंत्रित करने में अधिकारी लगे रहे। विधि व्यवस्था संधारण को लेकर जिला कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था। जहां प्रतिनियुक्त पदाधिकारी जिले के विभिन्न इलाकों से फीडबैक लेते रहे। वहीं नवलपुर स्थित ईदगाह पर डीडीसी भूपेंद्र प्रसाद यादव, सदर एसडीओ रामबाबू बैठा, एसडीपीओ फिरोज आलम, नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी विनीत कुमार लगातार गश्त करते देखे गए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026