परवेज अख्तर/सीवान:- सदर प्रखंड स्थित संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय कररुआ के तत्वाधान में शुक्रवार को संकुल स्तरीय बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट 2018 तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज संकुल समन्वयक राकेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसमें कररुआ के संकुलाधीन म. वि. कररुआ, उ. म. वि. फतुलही, उ .म. वि सरावे और उ. म. वि. सरावें मठिया के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। संकुल समन्वयक राकेश कुमार के नेतृत्व में विभिन्न मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक निर्णायक भूमिका में दिखे। इस प्रतियोगिता में कक्षा छः से आठ तक के नौनिहालों ने अपनी उम्दा प्रदर्शन प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। जिसमें मुख्य रूप से 100 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में मनीष कुमार व बालिका वर्ग में गुड़िया कुमारी ने बाजी मारी। वहीं 400 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में धनंजय कुमार व बालिका वर्ग में प्रीति कुमारी ने परचम लहराया।मौके पर साधनसेवी रितेश कुमार, प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, वृजनंदन सिंह, तृप्ति राय, सुरेश बैठा, नागेंद्र चौधरी, शंकर कुमार, संजय कुमार, मुन्ना कुमार, संतोष कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार ठाकुर, मुकेश कुमार, हरेराम, बृज किशोर आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…