Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज के कटेया में पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधन की बैठक

परवेज अख्तर/गोपालगंज:- जिले के कटेया प्रखंड के व्यापार मंडल सामाजिक दूरी का पालन करते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी के अध्यक्षता में प्रखंड के सभी पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधको की बैठक हुई। जिसमें सरकार द्वारा पीडीएस दुकान को पैक्सों से हटाकर नजदीकी डीलरों से संबद्ध करने का आदेश दिया गया है।

बैठक में पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधकों ने इस आदेश का निंदा किया। साथ ही पैक्स प्रबंधकों में सरकार के इस आदेश के खिलाफ काफी रोष दिखा। वही पैक्स अध्यक्षों ने कहा कि प्रबंधक के बिना सहयोग से गेहूं की अधिप्राप्ति करना संभव नहीं है। वही पैक्स के पीडीएस दुकान को नजदीकी डीलरों से संबंद्ध करने में संबंधित पदाधिकारी मनमानी तरीके से सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए 5 किलोमीटर की दूरी पर पीडीएस दुकानों को संबंध किया गया है।

जिसके कारण उपभोक्ता पैक्सों पर दबाव बना रहे हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि उपभोक्ताओं की समस्या को जल्द दूर नहीं किया गया तो 9 मई को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए प्रखंड कार्यालय में धरना देंगे। बैठक में परशुराम पांडेय, विकास तिवारी,चंदन कुमार मिश्र, कृष्ण कुमार मिश्र, गंगाधर चौबे, बैजनाथ यादव, नितिन नवीन तिवारी,शत्रुघ्न जायसवाल,मुकेश दुबे,सुरेंद्र तिवारी व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026