पूर्व दिवंगत सांसद शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा को कोटा से लेकर निकली सिवान पुलिस

  • हुसैनगंज व रघुनाथपुर के थानाध्यक्ष की देखरेख में लाया जा रहा है सिवान
  • वसीम पर बिहार में कोई अपराधिक मामला नहीं होने के कारण उसे राजस्थान में हीं छोड़ दिया गया
  • कोटा के रामगंज मंडी थाना क्षेत्र के उंडवा नाके से हुई थी गिरफ्तारी

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान के पूर्व दिवंगत सांसद डॉ.मो.शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा शहाब सहित दो को राजस्थान पुलिस ने कोटा के रामगंज मंडी थाना क्षेत्र के उंडवा नाके से सोमवार को गिरफ्तार किया था,गिरफ्तारी की सूचना के बाद सोमवार को ही जिला पुलिस की स्पेशल टीम राजस्थान के लिए रवाना हो गई थी।मंगलवार को टीम कोटा पहुंची लेकिन उसके पूर्व राजस्थान पुलिस ने तीनों को रामगंज मंडी कोर्ट में पेश कराया था।जहां कोर्ट द्वारा जमानतीय धारा होने के कारण सभी को कोर्ट से जमानत दे दी गई।हालांकि सोमवार की रात ही सिवान पुलिस ने अपने यहां और मोतिहारी में दर्ज मामले की जानकारी राजस्थान पुलिस को दे दी थी इस कारण जमानत मिलने के बाद भी राजस्थान पुलिस ने ओसामा शहाब और उसके साथ मौजूद सलमान को हिरासत में रखा। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस ओसामा शहाब और सलमान को अपने साथ लेकर सिवान के लिए निकल पड़ी।

तीसरे युवक वसीम पर बिहार में कोई अपराधिक मामला नहीं होने के कारण उसे छोड़ दिया गया।इस दौरान ओसामा शहाब और सलमान का मोबाइल नंबर बंद कर दिया गया ताकि टीम किस तरह से ओसामा को अपने साथ लेकर सिवान आ रही है इसकी भनक किसी को नहीं लगे। ओसामा को कोटा से लाने के लिए एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा के आदेश पर एक टीम गठित की गई थी।टीम में हुसैनगंज थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव,रघुनाथपुर थानाध्यक्ष तनवीर आलम सहित अन्य थानों के थानाध्यक्ष शामिल हैं। मामले में एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि ओसामा एवं सलमान को कोटा से गिरफ्तार कर हुसैनगंज थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव सिवान के लिए रवाना हो गए हैं।हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपिया गांव में बीते 6 अक्टूबर को भूमि को लेकर गोलीबारी हुई थी। विवाद 42 कठ्ठा जमीन को लेकर है। भूमि के मालिक अभिषेक कुमार ने इस मामले में हुसैनगंज थाना में प्राथमिकी कराई है।इसमें ओसामा,उसका करीबी सलमान सहित कुछ अन्य पर नामजद और अज्ञात पर प्राथमिकी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026