✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
पर्यटन उद्योग संबंधी समिति के तीन सदस्यों ने मंगलवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी, महिला वार्ड, सीएनसीयू, पुरुष वार्ड एवं आपात कक्ष की जांच की। सदस्यों ने मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधा के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। समिति के सदस्य सह विधायक सत्यदेव राम ने कहा कि सदर अस्पताल में डाक्टरों की कमी चिंता की बात है।
उन्होंने बताया कि सृजित पद 77 हैं, लेकिन 50 से कम ही डाक्टर यहां पदस्थापित किए गए हैं। बताया कि कुछ डाक्टर अवकाश पर भी हैं। निरीक्षण के पश्चात समिति स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट सौंपेगी। समिति स्वास्थ्य विभाग से यह मांग करेगी की सृजित पद के मुताबिक डाक्टरों की पदस्थापना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि समिति के सदस्यों ने मरीज से भी इलाज के संबंध में पूछताछ की तथा अस्पताल की व्यवस्था ठीक पाई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…