परवेज अख्तर/सिवान : कोर्ट के आदेश पर दहेज प्रताड़ना के मामले में वर्षों से फरार पति को दरौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसे जैसे ही सोमवार को एसडीजेएम के न्यायालय में पेश किया गया तो उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई उसके सीने में दर्द होने के बाद जज ने तत्काल उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। जहां खबर प्रेषण तक उसका इलाज चल रहा था। बताया जाता है कि दरौली थाना क्षेत्र के पटेढ़ा गांव निवासी प्रभु साह पर उसकी पत्नी लालमुनी देवी ने दहेज प्रताड़ना से संबंधित मामला 10 वर्ष पूर्व एसडीजेएम के न्यायालय में दर्ज कराया था। उसी गांव में एसडीजेएम के न्यायालय से जीआर 1643/99 में वर्षों से फरार रहन के कारण लाल वारंट निर्गत किया था। चिकित्सक डॉ. अहमद अली ने बताया कि उसके सीने में दर्द की शिकायत है, त्वरित उपचार के बाद उसे भेज दिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…