Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अमरूद के पेड़ से लटका मिला वृद्धा का शव, सनसनी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के भेड़वनिया गांव में सोमवार की सुबह एक वृद्धा का शव अमरुद के पेड़ पर लटका देख लोगों में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते काफी संख्या में लोगों की भीड़ घटना स्थल पर उमड़ गई। स्थानीय चौकीदार के सूचना पर थानाध्यक्ष राकेश मोहन दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे और पेड़ पर फंदा से लटके वृद्धा के शव को उतरावा कर कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की भेड़वनिया गांव के राजेंद्र सिंह की विधवा गिरजा कुंवर (75) थी। इस घटना की जांच पुलिस ने शुरू करते हुए उसके परिजनों व पट्टीदारों से पूछताछ की है।वहीं जानकारी के अनुसार मृतका व उसके पट्टीदारों के बीच कुछ विवाद भी चल रहा था। जिसकी जांच पुलिस गहनता से कर रही है। इधर गांव के लोग जितने मुंह उतनी तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ इसे अपराधियों द्वारा हत्या कर शव को लटकाने की बात कह रहे थे तो कुछ आत्महत्या । तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म था। घटना के संदर्भ में थानाध्यक्ष ने बताया कि भेड़वनिया गांव के राजेंद्र सिंह की विधवा गिरजा कुंवर (75) का शव उसके घर की बाहर एक अमरुद के पेड़ पर लटका पाया गया। उन्होंने बताया कि घटना के समय महिला गिरजा कुंवर एवं उनका एक 55 वर्षीय मानसिक रूप से दिव्यांग पुत्र नरसिंह सिंह घर में रहते थे। परिवार के अन्य सभी सदस्य दहेज हत्या के एक मामले में विगत एक माह से फरार चल रहे हैं। ऐसे में पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि वृद्धा की हत्या हुई है या आत्महत्या। इस स्थिति में पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या मान रही है। अब प्रश्न यह उठता है कि इस बूढ़ी महिला को फांसी पर लटका किसने और क्यों हत्या की,पुलिस बिंदुवार जांच में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा कि महिला की मौत कैसे हुई है। ग्रामीणों के अनुसार भी उक्त महिला अपने मंद बुद्धि के पुत्र नरसिंह सिंह के साथ घर में रहती थी। परिवार के अन्य सदस्य छोटे पुत्र सुदर्शन सिंह, उनकी पत्नी दीपावली देवी एवं उनका पुत्र विकास कुमार दहेज हत्या के मामले का आरोपित है। एक माह पूर्व विकास की पत्नी की हत्या करने की प्राथमिकी विकास के ससुर महम्मदा निवासी सुदामा सिंह ने कराई थी। उसी समय से उक्त सभी नामजद आरोपित फरार चल रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026