पटना

दर्दनाक: नहीं सह सकी सास की ताने, बहु ने फोड़ दी सास की आंख, चाकू से गोदकर ले ली जान

पटना: गुस्‍से में आदमी कितना बेरहम और कितना अंधा हो सकता है, उसका बेहद खौफनाक उदाहरण मंगलवार को पटना में देखने को मिला। बिहार की राजधानी पटना में एक महिला ने अपनी सास को बेरहमी से मार डाला। महिला ने पहले तो चाकू गोद-गोदकर अपनी सास को मार डाला। इसके बाद भी उसका गुस्‍सा शांत नहीं हुआ तो उसने अपनी सास के नाखून उखाड़ने शुरू कर दिए। उसने सांस की एक आंख भी निकालने की कोशिश की।

परसा बाजार के चकरैचा गांव में हुई वारदात

पटना जिले के परसा बाजार के चकरैचा में टेंपो चालक पिंटू साव की पत्नी ललिता देवी ने अपनी सास धर्मशिला देवी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। ललिता ने अपनी सास की एक आंख भी निकालने का प्रयास किया। इस हमले में सास धर्मशिला देवी (55 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद बहू ललिता देवी खुद को भी आग के हवाले कर दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई।

आपसी कलह में गुस्‍साई महिला ने खोया आपा

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सास के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा और आग से झुलसी ललिता देवी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घटनास्थल से पुलिस ने चाकू भी बरामद कर लिया है। थानेदार संजय कुमार ने बताया की आपसी कलह को लेकर बहू ने सास की हत्या की है। जिस समय घटना को अंजाम दिया गया था, उस समय आरोपित बहू का पति और ससुर घर के बाहर थे।

अलग बनता था सास और बहू का खाना

ललिता देवी और धर्मशिला दोनों एक ही मकान में रहती थीं, लेकिन दोनों का खाना अलग बनता था। स्थानीय लोगों ने बताया है कि अक्सर सास और बहू के बीच झगड़ा हुआ करता था। ललिता देवी को कोई बच्चा नहीं था इसलिए सास अक्सर ताना दिया करती थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026