Siwan News

पुलिस लाइन में आयोजित की गई पेंटिंग प्रतियोगिता

परवेज़ अख्तर/सिवान :- सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात के प्रति जागरूकता लाने के लिए पुलिस ने सोमवार को पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की। पुलिस लाइन में आयोजित प्रतियोगिता में कई स्कूलों के स्टूडेंट्स ने भाग किया। स्टूडेंट्स ने सड़क सुरक्षा विषय पर कई पेंटिंग बनाई और क्विज प्रतियोगिता में सवाल जवाब हुए। दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के पालन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्थानीय पुलिस लाइन में प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें आस-पास के कई स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया। पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने हेलमेट के प्रयोग को दर्शाया। आर्ट के जरिए छात्रों ने बताया कि हेलमट न पहनने से दुर्घटनाओं में लोग जान गवां देते हैं। क्विज प्रतियोगिता में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक सिग्नल्स से जुड़े सवाल जवाब किए गए। आखिर में एएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने विजेताओं को पुरस्कार दिया। क्विज कांटेस्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में बॉस्को जूनियर स्कूल, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पड़रिया, चाणक्य पब्लिक स्कूल, लोयला कैथोलिक स्कूल एवं डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में लगभग 50 बच्चों ने भाग लिया। इसमे निर्णायक मंडल द्वारा 13 सर्वश्रेष्ठ बच्चों की पेंटिंग का चयन किया गया। कार्यक्रम सार्जेट परिवहन राज कौशल की देखरेख में हुआ। मौके पर इंस्पेक्टर मो.यूसुफ खान, लाइनबाबू चंद्रप्रकाश मिश्रा समेत अन्य उपस्थित थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026