Siwan News

ट्रेन में सीट पर बैठने को ले दो यात्रियों के बीच मारपीट

परवेज़ अख्तर/सिवान:- लखनऊ-पाटलिपुत्रा सुपरफास्ट में सीट पर बैठने को लेकर सोमवार को जंक्शन पर जीआरपी थाना के ठीक सामने ट्रेन के अंदर दो यात्रियों में जमकर मारपीट हो गई। इस कारण ट्रेन में आरफा-तरफी का आलम हो गया। सफर कर रहे दो परिवार के बीच मारपीट के कारण पास के एक दो यात्रियों को आंशिक चोट भी आई। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ के जवान वहां पहुंचे और बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। जीआरपी के जवानों ने दोनों यात्रियों को पकड़ कर पोस्ट पर लाया और पूछताछ के बाद मामले को शांत करा फिर से ट्रेन में बैठा दिया। इसके बाद जब मामला शांत हुआ तो ट्रेन को अगले स्टेशन के लिए रवाना किया गया। मामले में एक यात्री द्वारा बताया गया कि सीट पर बैठने के लिए दो यात्री आपस में भिड़ गए। वहीं जीआरपी प्रभारी ने बताया कि दोनों यात्री ट्रेन में बैठने को लेकर झड़प कर रहे थे। सूचना पर जवानों को भेजा गया जिसके बाद उन्हें पोस्ट पर लाकर पूछताछ किया गया। इसके बद दोनों यात्री को समझाने के बाद अलग अलग बोगी में भेजा दिया गया। ट्रेन अपने समय पटना के लिए रवाना हो गई। आरपीएफ प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर जवानों को भेजा गया और मामले को शांत कर के ट्रेन को आगे बढ़ाया गया।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026