छपरा: सड़क दुर्घटना में घायल आदर्श मध्य विद्यालय सह उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेलौर के रात्रि प्रहरी बेलौर गांव निवासी विनोद कश्यप की पटना में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गयी .मृत युवक मध्य विद्यालय बेलौर में पदस्थापित शिक्षक विजय कश्यप एवं कृषि सलाहकार अरुण कश्यप का छोटा भाई था। बताया जाता है कि 29 नवम्बर की शाम वह अपने दो दोस्तों के साथ बाइक द्वारा नहर मार्ग से बारात जा रहा था।
इस दौरान खवासपुर के समीप एक चारपहिया वाहन से टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर नहर किनारे पलट गयी थी। इस घटना में दो अन्य युवकों को मामूली चोट लगी थी, लेकिन विनोद की स्थिति गंभीर थी, जिसका इलाज पटना में चल रहा था।विनोद के मौत पर शिक्षकों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…