छपरा

सोनपुर में हथियार के बल पर मोटरसाइकिल की लूट

चार अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

छपरा : जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा रेलवे भूमिगत पुल के पास रविवार की देर रात को चार अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को हथियार का भय दिखाकर उसकी मोटरसाइकिल लूट लिया तथा फरार हो गये। इस मामले में भरपुरा गांव निवासी बूटन प्रसाद के पुत्र प्रवीण कुमार ने सोनपुर थाने में चार अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित युवक ने बताया कि वह बैजलपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। वहां से अपने घर वापस लौट रहा था।

इसी दौरान छपरा – सोनपुर रेल खंड पर भरपुरा स्थित रेलवे भूमिगत पुल के पास चार अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर उसे रोक लिया। सभी अपराधी दो मोटरसाइकिल पर सवार थे और उसकी मोटरसाइकिल लूट लिये। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। घटना की सूचना पुलिस ने रात में ही पुलिस को दे दी। अपराधी देसी पिस्तौल लिए हुए थे। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में अपराधियों को पकड़ने तथा मोटरसाइकिल बरामद करने में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026