पंचायत उपचुनाव : नामांकन के तीसरे दिन मुखिया समेत पांच प्रत्याशियों ने किया नामांकन

लकड़ी नबीगंज में मुखिया पद के एक, आंदर, गुठनी, महाराजगंज में पंच पद के एक-एक तथा भगवानपुर हाट में वार्ड सदस्य के लिए एक प्रत्याशी ने किया नामांकन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न प्रखंडों में विभिन्न रिक्त पदों के लिए 25 मई को मतदान होगा। इसके लिए नामांकन का दौर तीन मई से आरंभ है। नामांकन के तीसरे दिन शनिवार को विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों द्वारा नामांकन का पर्चा दाखिल किया गया। जानकारी के अनुसार लकड़ी नबीगंज में मुखिया पद के लिए एक तथा आंदर, गुठनी, महाराजगंज में पंच पद के एक-एक तथा भगवानपुर हाट में वार्ड सदस्य पद के लिए एक प्रत्याशी ने किया नामांकन किया। जानकारी के अनुसार लकड़ी नबीगंज प्रखंड के जगतपुरा पंचायत में मुखिया पद के लिए बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष रूमा देवी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। नामांकन के बाद बाहर निकलते ही समर्थकों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। वहीं आंदर प्रखंड के मानपुर पतेजी पंचायत के वार्ड संख्या सात से पंच पद के लिए रूमा देवी ने अपना नामांकन पर्चा दाखिला किया है।

इस मौके पर बीईओ सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी वीरेंद्र प्रसाद केसरी, कार्यपालक सहायक शंभू कुमार, डाटा आपरेटर पिंकेश कुमार, सुमंत कुमार शर्मा, शिक्षक आदित्य कुमार, सन्ना अंजुम आदि उपस्थित थे। वहीं गुठनी प्रखंड कार्यालय में नामांकन के तीसरे दिन बेलौर ग्राम कचहरी के पंच पद कुसुमावती देवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अब तक कुल दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। इसमें पहला दिन जतौर पंचायत से सरपंच पद के लिए गुड़िया खातून ने नामांकन दाखिल किया था। इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी शंभू नाथ मांझी, अभय शर्मा, राजू कुमार, राजेश कुमार मौजूद थे।

वहीं भगवानपुरहाट प्रखंड में भीखमपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक के लिए कौशल्या देवी ने पर्चा दाखिल किया। यह जानकारी देते हुए निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ डा. कुंदन ने बताया कि नामांकन दाखिल करने के लिए प्रखंड परिसर में तीन काउंटर बनाए गए हैं। इन काउंटरों पर एआरओ की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं महाराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में हो रहे उपचुनाव के लिए शनिवार को सारंगपुर पंचायत के लिए पंच पद के लिए एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया। बीडीओ डा. रवि रंजन ने बताया कि तीन दिनों में मात्र एक ही नामांकन हुआ है। वहीं हसनपुरा में नामांकन के तीसरे दिन एक भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किया गया। वहीं पदाधिकारी व कर्मी पूरे दिन बैठ प्रत्याशियों का इंतजार करते रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026