सिवान: जदयू जिला पदाधिकारियों की बैठक में लिए गए गई निर्णय

परवेज अख्तर/सिवान: जदयू पदाधिकारियों की अहम बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शामिल सभी पदाधिकारियों ने अपना-अपना विचार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज पार्टी के जिला केबिनेट की अहम बैठक हो रही है और हम सभी एक टीम के साथ काम करना है। संगठन में सक्रियता लाना है, जिसको जो जिम्मेवारी सौंपी गई है उसका निर्वहन करें और अपनी व्यक्तित्व का निखार करें। हम सभी को संगठन के प्रति समर्पित रहना है और अपने क्षेत्र के सम सामयिक घटनाओं पर तैयार रहना है। वहीं जदयू के वरिष्ठ नेता सैयद नजमूल होदा ने कहाकि हम समय-समय पर प्रशिक्षण भी कराएंगे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाया जाएगा, ताकि आम जन तक जानकारी प्राप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि देश में चल रही गरीब विरोधी सरकार की भी पोल खोली जाएगी। जिला उपाध्यक्ष सैयद नजमुल होदा ने कहा कि संगठन ही किसी भी सरकार की रीढ़ होती है, इसलिए संगठन के बदौलत ही हम यहां तक पहुंचे हैं और आगे भी जाएंगे, इसलिए हम सभी अपनी जिम्मेवारी को समझें और कर्त्तव्य का निर्वहन करें। जदयू जिला प्रवक्ता सुनील कुमार ने कहा कि हम सभी को मजबूती से अपनी बात को समाज में रखना है, आज हमारे नेता को देश आशा भरी निगाहों से देख रही है। इस प्रकार हमको भी अपनी जिम्मेवारी मजबूती से निभानी होगी। बैठक में कन्हैया पांडेय, मुर्तुजा अली पैगाम, विजय प्रसाद वर्मा, बैरिस्टर यादव, दीनानाथ यादव, प्रदीप सिंह, मृत्युंजय सिंह उर्फ बुलू बाबू, संजीव सिंह, अनूप सिंह उर्फ चुन्नू सिंह, रणजीत यादव, सुशील गुप्ता, आशीष श्रीवास्तव, संतोष कुंवर, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026