परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में बीडीओ रवि रंजन ने प्रखंड के सभी 16 सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की . सभी 223 बूथों पर जाने का रूट्स चार्ट व अध्यतन बूथ की स्थिति जानकारी देने की बात सभी सेक्टर पदाधिकारियों से कही .बैठक में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए गए .बीडीओ ने बैठक में सेक्टर पदाधिकारियों को अपने अपने सेक्टर के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों को चिन्हित कर उक्त मतदान केंद्र पर मतदान के दौरान अशांति फैलाने वाले तत्वों की पहचान कर उसकी सूची तैयार करने का निर्देश दिया.
उन्होंने ससमय सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर मतदान केंद्रों के भवन की स्थिति, बिजली की उपलब्धता, शौचालय, पानी सहित अन्य जरूरी सुविधाओं का जायजा लेकर उसका रिपोर्ट शीघ्र तैयार करने का निर्देश दिया. साथ ही मतदान केंद्र के आवागमन के रास्तों का नजरी नक्शा तैयार करने का भी निर्देश दिया. बीडीओ ने आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों को जरूरी जानकारी दी . कहीं भी आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला सामने आने पर उसका प्रतिवेदन तैयार कर कार्रवाई के लिए उपलब्ध कराने को कहा. बैठक में सभी 16 मजिस्ट्रेट मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…