लकड़ी नवीगंज: 40 लीटर शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस बहुत ही सक्रियता से शराब माफियाओं एवं हथियार  तस्करो पर पैनी नजर रख रही है! गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में अनी कमरुद्दीन अंसारी गुप्त सूचना के आधार पर मदारपुर में शराब तस्कर को पकड़ने के लिए इकट्ठे थे! इसकी भनक शराब तस्करों को लग गई! उन्होंने रास्ता बदलकर लखनौरा सब्जी मंडी के पास शराब का जरकिन गाडीसे उतार कर पैदल ही बाला गाँव मे पहुंचाने जा रहे थे! थानाध्यक्ष ने रास्ते में ही दोनों तस्करों को 40 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया!

गिरफ्तार शराब तस्कर तरवारा धनपुरा निवासी अजय नट एवं महाराजगंज थाना क्षेत्र के बलिया निवासी त्रिलोकी प्रसाद बताए जाते हैं! थाना अध्यक्ष ने थाना क्षेत्र के खवासपुर स्थित एक  खेत से 20 लीटर चुलाई शराब बरामद किया! थानाध्यक्ष ने बताया कि खवास पुर निवासी सुरेंद्र चौधरी और गेदर चौधरी खेत में शराब रखकर बिक्री करते थे! दोनों पुलिस की गाड़ी देख कर भाग गए! सभी तस्करों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है वही गिरफ्तार दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है! खवासपुर निवासी दोनों शराब तस्करों को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया जारी है!

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026