परवेज अख्तर/सिवान : धोखाधड़ी, जालसाजी जैसे कई आरोपों में फरार चल रहे गुठनी प्रखंड कार्यालय में तैनात पंचायत सचिव जयप्रकाश प्रसाद को शुक्रवार स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की पुष्टि केस के आइओ विजय कुमार तिवारी ने की। विदित हो कि गुठनी थाना क्षेत्र के कुंडेसर गांव निवासी विनोद कुमार यादव की पत्नी रमावती देवी ने गुठनी थाना में आवेदन देते हुए कांड संख्या 53/09 में पंचायत सचिव जय प्रकाश प्रसाद सहित रीता कुमारी, रवींद्र सिंह, निवर्तमान बीडीओ सोमनाथ सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हालांकि मुकदमा दर्ज होने के बाद से पंचायत सचिव जयप्रकाश प्रसाद फरार चल रहा था। शुक्रवार को कांड के आइओ विजय कुमार तिवारी ने गुप्त सूचना के आधार पर सहयोगी एएसआई अमरजीत यादव के साथ गुठनी प्रखंड कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि पकड़े गए पंचायत सेवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी, जिसके आलोक में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…