परवेज अख्तर/सिवान : जिले के पचरूखी प्रखंड क्षेत्र के सादिकपुर में बुधवार की देर संध्या बाइक सवार एक युवक की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आकर हो गई। मृतक की शिनाख्त जीबी नगर थाना के हजपुरवा गांव निवासी 21 वर्षीय सनोज कुमार राम के रूप में हुई। बताया जाता है कि सनोज बाइक से पचरुखी बाजार से घर आ रहा था । जहां सामने से तेज रफ्तार में आ रही अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में धक्का मार दिया। वहीं घायलावस्था में गिरे युवक को देखकर स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे पटना बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। पटना ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। बाइक को पुलिस अपने कब्जा में ले कर मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। समाचार प्रेषण तक मामले में कोई भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…