छपरा

छपरा: पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में बेतिया ने छपरा को 4 विकेट से हराया

छपरा: पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच छपरा बनाम बेतिया के बीच खेला गया। बेतिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी छपरा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों के खेल में 17 ओवर 4 गेंदों में अपने सभी विकेट गवांकर 109 रन बनाई। जवाब में खेलने उतरी बेतिया की टीम ने 110 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस प्रकार बेतिया ने उद्घाटन मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।

निर्णायक की भूमिका में प्रतीक राय एवं सुनील साह थे तथा कमेंट्री मिथिलेश यादव ने की। स्कोरिंग निहाल गुप्ता ने की। मैच का उद्घाटन राज्यसभा सांसद सतीशचंद्र दुबे एवं पूर्व सांसद जनक राम ने फीता काटकर किया। मैच के उद्घाटन के बाद अतिथियों को टूर्नामेंट के आयोजक सह क्रीड़ा प्रकोष्ठ के जिला संयोयक संतोष मिश्रा ने शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मैच में मुख्य रूप से भाजपा के जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, जिला उपाध्यक्ष विवेकानंद पांडेय, रविप्रकाश मणि त्रिपाठी, प्रकाशलाल श्रीवास्तव, अनुपलाल श्रीवास्तव, पैक्स अध्यक्ष सोनू पांडेय, टी एन राय,शत्रुघ्न गुप्ता, श्रीप्रकाश मिश्र, राजू सिंह, रत्नेश राय, मण्डल अध्यक्ष राहुल पाठक, मृत्युंजयलाल श्रीवास्तव, राजीव रंजन तिवारी, दुर्गेश्वरनाथ तिवारी, अनुज पांडेय, धनजीत तिवारी आदि थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026