Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

स्टेरिंग फेल होने के कारण गड्ढे में पलटी पिकअप, बाल-बाल बचा चालक

परवेज अख्तर/सीवान: शहर के महादेवा ओपी क्षेत्र में रविवार की सुबह हकाम आईवे पर स्थित एक ढाबा के सामने अदरक लदा पिकअप अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी मार दिया. जिसमें पिकअप का चालक बाल बाल बच गया. इधर, घटना के बाद आसपास के लोगों ने पलटे पिकअप में फंसे चालक किसी तरह सुरक्षित निकाल लिया. हालांकि इस घटना में चालक के शरीर पर किसी प्रकार का जख्म नहीं पाया गया.

लेकिन पिकअप के पलटने से उसपर लदे सब्जी क्षति हो गई. सिवान ऑनलाइन से बात करते हुए पिकअप चालक ने बताया कि पिकअप यूपी से अदरक लेकर सीवान मंडी जा रहा था. इसी क्रम में हकाम हाइवे ढाबा के सामने अचानक गाड़ी का स्टेयरिंग फेल हो गया. जिस कारण पिकअप अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी. इस बीच गनीमत रही कि अनियंत्रित पिकअप एनएच के किनारे स्थित बड़े खाई में नहीं गिरी, नहीं तो चालक का बचना मुश्किल था. बहरहाल, आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से पलटे पिकअप को बाहर निकालने में जुट गए. लिहाजा, उसके लिए काफी मशक्कत के बाद पिकअप को बाहर निकाला गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026