पपौर: युवक की पीट-पीटकर किया घायल, पटना पीएमसीएच ले जाने के दौरान मौत

सहायक सराय थाना क्षेत्र के पपौर गांव की है घटना

परवेज अख्तर/सिवान: सहायक सराय थाना क्षेत्र के पपौर गांव में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में है. मृतक की पहचान पपौर गांव निवासी अशोक तिवारी का 24 वर्षीय पुत्र पंकज तिवारी के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार को पंकज के पट्टीदार बांसदेव तिवारी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. मामला बढ़ चढ़कर मारपीट में तब्दील हो गया था. इस घटना में पंकज की बेरहमी से पिटाई कर दी गई थी. घटना के बाद पीड़ित को आनन-फानन में स्थानी क्लीनिक में लेकर जाया गया था. उसके बाद चिकित्सकों ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया था. सीवान सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति बिगड़ती चली गई. जिसके बाद अंत में चिकित्सकों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया था।

बताया जाता है कि पटना पीएमसीएच पहुंचने से पूर्व ही युवक की मौत हो गई. इधर पंकज की मृत्यु होने के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया. बतादें कि मारपीट की घटना के बाद पचरुखी के सहायक सराय थाने की पुलिस ने आरोपित सख्त बांसदेव तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है. इधर पटना पीएमसीएच में पंकज की मृत्यु होने के बाद उसका सोच सीवान सदर अस्पताल लाया गया. जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया. उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया. बताते चलें कि मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था. मृतक के परिजनों ने बताया कि अभी तक उसकी शादी नहीं हुई थी शादी के लिए रिश्ते आ रहे थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026