परवेज अख्तर/सिवान: कृषि विभाग के तहत कार्यरत कृषि समन्वयकों ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर सरकार के समक्ष आवाज उठायी है. साथ ही मांगों की पूर्ति नहीं होने पर आगामी अगस्त से हड़ताल पर जाने की बात कही है. शनिवार को बिहार कृषि समन्वयक कार्य समिति की जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने डीएओ से भेंट कर उक्त संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा.
जिसमें कहा है कि कई बार आश्वासन व वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद भी मांगों की पूर्ति नहीं हो रही है. जबकि, कृषि विभाग की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन कृषि समन्वयकों के द्वारा ही किया जाता है. कृषि समन्वयक का ग्रेड पे 2800 से बढ़ाकर 4600 करने चाहिए. फिर भी हमें उपेक्षित रखा गया है. अगर हमारी पांच सूत्री मांगें पूरी नहीं हुई तो सोमवार से हड़ताल शुरू करेंगे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…