Categories: पटना

छात्रा की हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव, सरकार और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

हाजीपुरः पांच महीने से जेल में बंद रहे जन अधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव रिहा हो चुके हैं. मंगलवार को पप्पू यादव वैशाली के महनार पहुंचे. महनार में एक छात्रा की हत्या मामले में उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उनसे मिलने के बाद पप्पू यादव ने बिहार की कानून व्यवस्था के हाल को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा. कहा कि सरकार के इशारों पर पुलिस आपराधिक मामलों की लीपापोती कर रही है.

एक सवाल के जवाब में पप्पू यादव ने यह कह दिया कि जेल में रहने के दौरान उन्हें सांप और चूहों के साथ समय बिताना पड़ा. बिहार में बाढ़ के जो हालात बने थे उसकी बदनामी से बचने के लिए बिहार सरकार ने उन्हें जेल भिजवाया था. लोगों के लिए संघर्ष और जेल जाने के सवाल पर पप्पू यादव ने कहा कि जिस तरह से लोगों की मदद के बदले में उन्हें जेल भिजवा दिया गया उससे अब उन्हें डर लगने लगा है. पप्पू यादव ने कहा, “मैंने पहले ही कहा था कि मुझे गलत तरीके से इस केस में डाला गया है. पप्पू यादव की आवाज को दबाया नहीं जा सकता. सेवा को नहीं रोका जा सकता.”

ना मरने से डरते हैं ना लड़ने सेः पप्पू यादव

इस दौरान अपहरण के एक 32 साल पुराने मामले में जेल गए पप्पू यादव का न्यायपालिका पर भी दर्द छलका. पप्पू यादव ने कहा कि जब न्याय मिलने में इतनी देरी से डर लगता है. कुछ न्यायधीशों की वजह से ही यह लोकतंत्र बचा हुआ है. बिहार को बचाने में और उसके निर्माण में जो भूमिका होनी चाहिए वह उसे निभाते हैं. सेवा और संघर्ष उनकी जिंदगी का हिस्सा है. पप्पू यादव ने कहा, “ना हम मरने से डरते हैं, ना लड़ने से डरते हैं और ना लगातार सेवा से डरते हैं.”

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026