JDU के तारापुर उम्मीदवार पर आर्म्स एक्ट से लेकर हत्या के प्रयास का मामला है दर्ज

पटना: बिहार में विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर मंगलवार को एनडीए के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया। तारापुर विधानसभा सीट से एनडीए की ओर से जदयू प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह ऊपर बम विस्फोट कराने, जानलेवा हमला जैसे तीन संगीन मामले चल रहे हैं।

कांड संक्या 47/ 2014 में राजीव कुमार सिंह पर IPC धारा 3 और 4 का आरोप लगाया गया है. ये विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत आता है. राजीव कुमार सिंह ने अपने शपथ पत्र में लिखा है कि घर के सामने गोदाम में अचानक बम विस्फोट हुआ था, उसमें इन्हें आरोपी बनाया गया था। तारापुर थाना में ही दर्ज केस 88A/1994 में JDU प्रत्याशी पर धारा 25, 1B, 25/35 आर्म्स एक्ट लगाया गया है. आर्म्स एक्ट के तहत जब पुलिस पकड़ती है तो 7 साल तक की सजा होती है. इसमें आजीवन कारावास का भी प्रावधान है।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार बिहार में 2 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। तारापुर और कुशेश्वरस्थान दोनों ही सीटें जदयू विधायकों के निधन के कारण खाली हुई है. तारापुर सीट पिछले कई चुनावों से जेडीयू के पास रही है. साल 2010 में मेवालाल चौधरी की पत्नी नीता चौधरी चुनाव जीती थीं, जबकि 2015 और 2020 में मेवालाल चौधरी ने ही जेडीयू के टिकट पर कामयाबी का परचम लहराया था. विधायक मेवालाल चौधरी के कोरोना से आकस्मिक निधन के बाद तारापुर विधानसभा के लिए उपचुनाव होना है. यहां पर 30 अक्टूबर को मतदान होना है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026