महादेवा ओपी के वीएमएच स्कूल के सामने हुई थी हत्या सोमवार को हत्या के एक आरोपित रॉबिन ने किया था सरेंडर हत्या के बाद रॉबिन ने सद्दाम को दी थी बाइक। इस मामले में सिवान ऑनलाइन के तरफ से क्राइम रिपोर्टर प्रवेज़ अख्तर की रिपोर्ट सिवान :- महादेवा ओपी क्षेत्र के वीएमएच स्कूल के सामने गली में गत मंगलवार की देर शाम छात्र पप्पू यादव की हत्या में प्रयुक्त अपाची बाइक को पुलिस ने मुफ्फसिल थाना के बालचंद हाता से बरामद कर लिया है। इस मामले में वहां के निवासी सद्दाम हुसेन को गिरफ्तार भी किया गया है। इस बाइक को इसे रॉबिन ने हत्या के अगले दिन दी थी। रॉबिन ने सोमवार को ही कोर्ट में सरेंडर किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि जिस बाइक से जाकर रॉबिन और करन ने पप्पू की हत्या की है, उसे बालचंद में देखा गया।
इसके बाद मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने सोमवार की देर रात छापेमारी कर सद्दाम सहित हत्या में प्रयुक्त अपाची बाइक को बरामद किया।मंगलवार को पूछताछ के क्रम में सद्दाम ने स्वीकार किया कि हत्या के बाद रॉबिन ने उसे बाइक लाकर दी तथा उसे छिपा कर रखने के लिए बोला था। रॉबिन और सद्दाम अगल-बगल के गांव के निवासी और दोस्त भी हैं। मुफ्फसिल थाना प्रभारी अभिजीत कुमार ने बताया कि सद्दाम से अभी पूछताछ की जा रही है। और भी जानकारियां मिल सकती हैं। उधर फरार चल रहे मुख्य आरोपित हकाम निवासी करन यादव की कुर्की के लिए भी कोर्ट में आवेदन दे दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…